जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में अज्ञात आतंकवादियों के एक समूह ने आज एक बैंक से 5.78 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब छह से आठ आतंकवादी आज दोपहर कैमोह की भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में जबरन घुस गये।
उन्होंने बताया कि आतंकवादी 5.78 लाख रुपये की नकदी लूटने के बाद फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और बैंक नोट की पहचान की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



