Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच समर में उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। इस अहम फैसले की घोषणा समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की।
Highlights:
- लोकसभा चुनाव के बीचों बीच समाजवादी पार्टी ने बदला अपना उम्मीदवार
- श्याम लाल पाल बने समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
- पिछले साल ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर संभाली थी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 6, 2024
पीडीए समीकरण का रखा गया है पूरा ख्याल
सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में अखिलेश यादव ने पीडीए फार्मूले का ध्यान रखा है। श्याम लाल पाल पहले प्रदेश कार्यकारिणी में थे। पिछले साल ही पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।राजनीति के जानकारों की मानें तो श्याम लाल पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अखिलेश यादव ने ओबीसी वोटर्स को साधने का प्रयास किया है।
नरेश उत्तम पटेल लड़ रहे लोकसभा चुनाव
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि श्याम लाल पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल इस बार फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
कौन हैं श्याम लाल पाल
श्याम लाल पाल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। वह जन सेवा इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे। बता दें कि श्यामलाल पाल 2007 से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। सबसे पहले वह पार्टी में प्रदेश सचिव, इसके बाद प्रमुख महासचिव बनाए गए थे। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वर्ष 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सोमवार को उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके घर पर लग गया है।


Download Android App
Download iOS App



