बजट 2026 में भारत के स्पोर्ट्स सेक्टर का मेगा ‘रिलॉन्च’, यहां जानें Sports Sector Budget की 4 बड़ी बातें

Summary :

Sports Sector Budget 2026: रविवार, 1 फरवरी को पेश हुए केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खिलाड़ियों और खेल का सामान बनाने वाले देसी उद्योगों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। सरकार का लक्ष्य सिर्फ मेडल जीतना ही नहीं, बल्कि भारत को खेल का सामान बनाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बनाना है। Sports Budget 2026 के अनुसार, अब रिसर्च और नई तकनीक की मदद से भारत में ही सस्ते और अच्छे क्वालिटी के स्पोर्ट्स गुड्स तैयार किए जाएंगे। आइए जानते हैं, Sports Sector Budget 2026 की 4 सबसे अहम बातें। Sports Sector Budget 2026: खेल जगत के लिए बजट…

Sports Sector Budget 2026: रविवार, 1 फरवरी को पेश हुए केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खिलाड़ियों और खेल का सामान बनाने वाले देसी उद्योगों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। सरकार का लक्ष्य सिर्फ मेडल जीतना ही नहीं, बल्कि भारत को खेल का सामान बनाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बनाना है।
Sports Budget 2026 के अनुसार, अब रिसर्च और नई तकनीक की मदद से भारत में ही सस्ते और अच्छे क्वालिटी के स्पोर्ट्स गुड्स तैयार किए जाएंगे। आइए जानते हैं, Sports Sector Budget 2026 की 4 सबसे अहम बातें।

Sports Sector Budget 2026: खेल जगत के लिए बजट 2026-27 की बड़ी सौगातें

Sports Sector Budget 2026
Sports Sector Budget 2026 (Image: Social Media)

1. स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग पर जोर (Samarth Pahal Sports Goods)

खेल क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेलकूद के सामानों के लिए ‘समर्थ पहल’ का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव में Sports Goods बनाने वाली कंपनियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी घोषड़ा की है। सरकार चाहती है कि हाई-क्वालिटी के बैट, बॉल और दूसरे उपकरण अब भारत में ही तैयार हों। इसके लिए नई रिसर्च और डिज़ाइन पर काम होगा ताकि खिलाड़ियों को बाहर से महंगा सामान न मंगवाना पड़े और भारत दुनिया को ये सामान बेच सके।

2. ‘खेलो इंडिया मिशन’ का नया रूप (Khelo India Mission Announced)

Sports Sector Budget 2026
Sports Sector Budget 2026 (Image: AI Generated)
‘खेलो इंडिया’ अभियान को अगले 10 सालों के लिए नए अंदाज़ के साथ शुरू किया जाएगा। ‘खेलो इंडिया मिशन’ के माध्यम से प्रशिक्षकों, फिजियोथेरेपिस्ट और फिटनेस विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका मकसद सिर्फ नए खिलाड़ी तैयार करना ही नहीं है, बल्कि खेल के क्षेत्र में ट्रेनिंग और हजारों नई नौकरियों के मौके प्रदान करना भी है।
इतना ही नहीं, देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलो इंडिया’ के जरिए लगातार मैच और टूर्नामेंट कराए जाएंगे। इसका मकसद खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका देना है, ताकि उन्हें पहचान मिले और वे बड़े स्तर पर अपनी काबिलियत दिखा सकें।

3. आधुनिक मशीनों से लैस होंगी पुरानी फैक्ट्रियां

Sports Sector Budget 2026
Sports Sector Budget 2026 (Image: Social Media)
देश के 200 पुराने औद्योगिक इलाकों (जैसे मेरठ और जालंधर की स्पोर्ट्स फैक्ट्रियां) को आधुनिक बनाया जाएगा। सरकार वहां की सड़कों और मशीनों को सुधारेगी, जिससे सामान बनाना सस्ता होगा और उसकी क्वालिटी में भी सुधार होगा। इसे Boost to Sports Sector के तौर पर देखा जा रहा है।

4. वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं (Sports Infrastructure)

Sports Sector Budget 2026
Sports Sector Budget 2026 (Image: Social Media)
खिलाड़ियों को अपने ही देश में दुनिया भर जैसी सुविधाएं देने के लिए केंद्र सरकार खास जोर दे रही है। अब देश में ही आधुनिक स्टेडियम, ट्रेनिंग सेंटर और अच्छे हॉस्टल बनाए जा रहे हैं, ताकि भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए विदेशों में न जाना पड़े।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।