किसानों को Budget 2026 की बड़ी सौगात, खेती की हर समस्या का समाधान करेगा भारत विस्तार AI

Summary :

Bharat Vistaar AI Platform: बजट 2026 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि जगत के लिए एक गेम चेंजर कदम उठाया है। उन्होंने ‘भारत विस्तार’ नामक एक बहुभाषी (Multi-lingual) AI प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। इस डिजिटल मुहिम का मुख्य लक्ष्य देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले किसानों तक खेती की सटीक और व्यावहारिक जानकारी पहुंचाना है। इस AI Agriculture Platform से सरकार अब अपने खेती के डेटा (Agri Stack) और वैज्ञानिकों की रिसर्च (ICAR) को एक साथ जोड़ रही है। इसका मतलब यह है कि किसानों को अब एक ही जगह पर खेती से जुड़ी सभी तरह की…

Bharat Vistaar AI Platform: बजट 2026 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि जगत के लिए एक गेम चेंजर कदम उठाया है। उन्होंने ‘भारत विस्तार’ नामक एक बहुभाषी (Multi-lingual) AI प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। इस डिजिटल मुहिम का मुख्य लक्ष्य देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले किसानों तक खेती की सटीक और व्यावहारिक जानकारी पहुंचाना है।
इस AI Agriculture Platform से सरकार अब अपने खेती के डेटा (Agri Stack) और वैज्ञानिकों की रिसर्च (ICAR) को एक साथ जोड़ रही है। इसका मतलब यह है कि किसानों को अब एक ही जगह पर खेती से जुड़ी सभी तरह की सटीक सलाह मिलेगी।

Bharat Vistaar AI Platform का कमाल

Bharat Vistaar AI Platform
Bharat Vistaar AI Platform (Image: Social Media)
यह नई तकनीक मौसम, मिट्टी और फसलों की स्थिति को गहराई से समझेगी। जटिल वैज्ञानिक जानकारी को यह प्लेटफॉर्म इतना आसान बना देगा कि कोई भी किसान इसे आसानी से समझकर अपनी खेती सुधार सकेगा।
अक्सर किसानों को पता नहीं चल पाता कि कब क्या करना है। यह टूल उन्हें बताएगा कि उनके इलाके और मौसम के हिसाब से क्या सही है। इससे किसान सही समय पर खाद, बीज और सिंचाई जैसे बड़े फैसले ले पाएंगे।

AI Advisory for Farmers: किसानों को क्या फायदे होंगे?

Bharat Vistaar AI Platform
Bharat Vistaar AI Platform (Image: Social Media)
  • किसान अब हिंदी सहित अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी ले सकेंगे। अब भाषा की वजह से जानकारी नहीं छूटेगी।
  • मिट्टी कैसी है या फिर मौसम कैसा रहेगा? इन सबको देखकर AI बताएगा कि किसान को क्या करना चाहिए।
  • जब किसान को सही समय पर सही सलाह मिलेगी, तो पैदावार बढ़ेगी और उन्हें नुकसान कम होगा।

यह भी पढ़ें- बजट 2026 के बीच बाजार में हाहाकार, निफ्टी 25,200 के आसपास, वहीं सेंसेक्स 1600 अंक फिसला

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।