Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 1 Feb: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे है, मेकर्स भी इस सीरियल को और ज्यादा एक्साइटिंग बना रहे हैं. आपको बता दें कि तुलसी अब अपने 1000 साड़ियों के ऑर्डर को पूरा करने में लगी है. तुलसी कड़ी मेहनत करने के बाद अपना ऑर्डर पूरा कर लेती है, लेकिन उसके रास्ते में रणविजय रोड़ा बन के खड़ा हो जाता है और वो तुलसी के प्लान को फेल करने की साजिश करने लगता है. वो नोयोना को बताता है कि तुलसी ने ऑर्डर पूरा कर लिया है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: रणविजय ने बनाया तुलसी के खिलाफ प्लान

इस बात का पता चलते ही नोयोना हैरान हो जाती है और फिर रणविजय प्लान बनाता है कि वो तुलसी का ऑर्डर सही जगह पर पहुंचने नहीं देगा. लेकिन नोयोना को ये बात पता चल जाती है कि अजय तुलसी की मदद कर रहा है. ऐसे में रणविजय नोयोना को अपना पूरा प्लान समझाएगा, इसके लिए वो अपने दोस्त की मदद भी लेगा. नोयोना इस साजिश में बड़े ही जोश के साथ काम करने वाली है, क्योंकि उसे ये पता है कि अगर तुलसी ऑर्डर देने में फेल होती है तो वो ऑर्डर उसे मिलेगा. इतने में ख्याली पुलाव पकाते हुए नोयोना अपने ऑर्डर की तैयारी शुरू कर देगी.
Suhaas Strategy To Break A Deal: सुहास ने ट्रक में लगाई आग

इतने में मिहिर आकर नोयोना से पूछेगी कि वो क्यों इतने बड़े ऑर्डर की तैयारी कर रही है. नोयोना कहेगी कि उसे यकीन है कि तुलसी वो ऑर्डर पूरा नहीं कर पाएगी और उन्हें ही ये ऑर्डर मिलेगा. वहीं रणविजय सुहास को उस ट्रक की जानकारी देता है जिसमें तुलसी का सामान जा रहा होता है. जानकारी के मिलते ही सुहास फटाफट उस ट्रक में आग लगा देता है. तुलसी और बंधेज की लड़कियां अपने सामान का इंतजार कर रही होती हैं कि तभी अंगद तुलसी को फोन करता है कि साड़ियों के ट्रक में आग लग गई है.
Failed Plan: फेल हुआ रणविजय और नोयोना का प्लान

तुलसी जैसे ही ये बात अपने क्लाइंट को बताने जा रही होती है कि तभी अजय वहां ट्रक लेकर पहुंच जाता है, ये देखकर तुलसी हैरान रह जाती है. इसके बाद अजय उसे बताता है कि उसे किसी का कॉल आया था कि हमारे ट्रक को कोई नुकसान पहुंचाना चाहता है, इसलिए उसने आखिरी वक्त पर ट्रक बदल दिया था.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 1 Feb: तुलसी को मिला नया ऑर्डर

वहीं, नोयोना तुलसी के क्लाइंट के पास जाती है, ताकि वो तुलसी का ऑर्डर ले सके, लेकिन उसे पता चलता है कि तुलसी ने अपना ऑर्डर पूरा कर लिया है. इतने में नोयोना को ये पता चलता है कि तुलसी ने अपना ऑर्डर पूरा करने के साथ-साथ नया ऑर्डर भी ले लिया है और ये सब देखकर नोयोना अंदर ही अंदर बेचैन होने लगती है.
Read More: Anupama फोड़ेगी रजनी का भांडा, क्या वरुण और भारती फिर हो पाएंगे एक?


Download Android App
Download iOS App




