Anupama फोड़ेगी रजनी का भांडा, क्या वरुण और भारती फिर हो पाएंगे एक?

Summary :

Anupama Spoiler 1 Feb: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने धांसू सीरियल अनुपमा की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. इस सीरियल की कहानी में इस समय खूब नौटंकी देखने को मिल रही है. क्योंकि रजनी के कहने पर वरुण ने चॉल में आग लगा दी है. लेकिन जैसे ही वरुण को ये पता चलता है कि उसकी लगाई हुई आग में उसकी खुद की ही बहन फंस गई है, तो वो घबरा जाता है. सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, वरुण सारी बात रजनी को बताता है और प्रेरणा की मौत की खबर सुनकर रजनी…

Anupama Spoiler 1 Feb: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने धांसू सीरियल अनुपमा की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. इस सीरियल की कहानी में इस समय खूब नौटंकी देखने को मिल रही है. क्योंकि रजनी के कहने पर वरुण ने चॉल में आग लगा दी है. लेकिन जैसे ही वरुण को ये पता चलता है कि उसकी लगाई हुई आग में उसकी खुद की ही बहन फंस गई है, तो वो घबरा जाता है.

सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, वरुण सारी बात रजनी को बताता है और प्रेरणा की मौत की खबर सुनकर रजनी पागल हो जाती है. तो वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अपनी जान पर खेलकर प्रेरणा की जान बचाती है और इस दौरान अनुपमा को अनुज दिखाई देने लगता है. वहीं प्रेरणा को बचाने के चक्कर में अनुपमा बेहोश हो जाती है. लेकिन अब सीरियल अनुपमा में जो ट्विस्ट आने वाला है, वो और भी ज्यादा भयानक है.

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की मदद करेगा वरुण

Anupama Spoiler 1 Feb
Anupama Spoiler 1 Feb (Source: Social Media)

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, वरुण अनुपमा से कहेगा कि उसे रजनी को सबक सिखाना चाहिए, इस काम में भारती भी उसकी मदद करने वाली है. इसके बाद अनुपमा गुस्से में ये फैसला करेगी कि वो रजनी को चैन से जीने नहीं देगी. अनुपमा भूत बनकर रजनी को खूब डराएगी और रजनी को लगेगा कि अनुपमा मर चुकी है. ऐसे में रजनी भी सच उगलने की गलती कर बैठेगी.

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के हाथ लगने वाले हैं सबूत

Anupama Spoiler 1 Feb
Anupama Spoiler 1 Feb (Source: Social Media)

भारती और वरुण की मदद से अनुपमा के हाथ एक बड़ा सबूत लग जाएगा. कोर्ट में अनुपमा साबित कर देगी कि रजनी ने उसे धोखा देकर साइन करवाए थे. ऐसा होते ही रजनी को ये समझ आ जाए गा कि अब वो बहुत ही बुरी तरह से फेंसने वाली है. फिर अनुपमा की वजह से रजनी जेल चली जाएगी और रजनी को इस बात का अफसोस होने लगेगा कि उसने अपनी सहेली से ही पंगा ले लिया. जेल में बैठकर रजनी खूब आंसू बहाएगी. इस तरह अनुपमा की कहानी से रजनी का किरदार खत्म कर दिया जाएगा.

Anupama Maha Twist: पराग की मदद करेगा वरुण

Anupama Spoiler 1 Feb
Anupama Spoiler 1 Feb (Source: Social Media)

वहीं दूसरी ओर पराग का घर बिकने की कागार पर आ जाएगा. ऐसे में वरुण अपने कनेक्शन्स के जरिए पराग की मदद करने वाला है और फिर अपना घर बचाते ही पराग एक बार फिर से दहाड़ लगाएगा. वरुण भी अपनी पर्सनल लाइफ पर फोसक करते हुए भारती को अपनी पत्नी का दर्जा देने वाला है. रजनी के जेल जाते ही वरुण को समझ आएगा कि उसकी पत्नी भारती कितनी अच्छी है. वहीं प्रेरणा भी अपने भाई के साथ रहना शुरू कर देगी.

Anupama Spoiler 1 Feb: चॉलवालों की बचने वाली है जान

Anupama Spoiler 1 Feb
Anupama Spoiler 1 Feb (Source: Social Media)

चॉल वाले भी अनुपमा की वजह से अब चैन की सांस लेना शुरू कर देंगे. पराग चॉलवालों को उनका घर वापस कर देगा, वहीं वसुंधरा भी काफी समय के बाद फिर से कोठारी हाउस की महारानी बन जाएगी. ऐसे में अब कहानी में आगे क्या नया ट्विस्ट आएगा, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा.

Read More: Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, गिरावट के बाद अचानक से बढ़ा कमाई का ग्राफ

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।