बजट के फैसले से हाहाकार, गिर गया शेयर बाजार, Sensex में 2000 अंक, तो Nifty में 700 अंकों की गिरावट

Summary :

Budget 2026 Stock Market Reaction: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट 2026 पेश किया। बजट भाषण के दौरान ही शेयर बाजार में काफी हलचल देखने को मिली। केंद्र सरकार के ताजा बजट में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) से जुड़े सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को बढ़ा दिया गया है। सरकार ने STT की दर को 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया है। इससे पहले भी पिछले बजट में STT में बढ़ोतरी की गई थी। इस फैसले का सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिला और बाजार में जबरदस्त बिकवाली शुरू हो गई। Share Market…

Budget 2026 Stock Market Reaction: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट 2026 पेश किया। बजट भाषण के दौरान ही शेयर बाजार में काफी हलचल देखने को मिली। केंद्र सरकार के ताजा बजट में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) से जुड़े सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को बढ़ा दिया गया है।

सरकार ने STT की दर को 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया है। इससे पहले भी पिछले बजट में STT में बढ़ोतरी की गई थी। इस फैसले का सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिला और बाजार में जबरदस्त बिकवाली शुरू हो गई।

Share Market Latest Updates: सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट

बजट ऐलान के तुरंत बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 2000 अंकों तक टूट गया, जबकि निफ्टी में लगभग 700 अंकों की गिरावट देखने को मिली। (Nifty50) निफ्टी 24,800 के नीचे और Sensex Share Price सेंसेक्स 80,500 के नीचे कारोबार करता नजर आया। बाजार की इस कमजोरी से निवेशकों में घबराहट साफ दिखी।

Budget 2026 Stock Market Reaction
Budget 2026 Stock Market Reaction (S-M)

Budget 2026 Stock Market Reaction: ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव

इस गिरावट का असर लगभग सभी सेक्टर्स पर पड़ा। कैपिटल मार्केट सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। BSE(बीएसई) , ग्रो जैसे शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, बैंकिंग और पीएसयू बैंक सेक्टर में भी कमजोरी रही। बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से केवल 3 शेयर ही बढ़त में रहे, जबकि 27 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

किन शेयरों को लगा सबसे ज्यादा झटका?

बाजार खुलते ही मेटल सेक्टर के कई शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। हिंदुस्तान जिंक के शेयर लगभग 10 फीसदी तक टूट गए। हिंदुस्तान कॉपर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। हिंदुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को में लगभग 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सन फार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर बाकी ज्यादातर बड़े शेयरों में 8 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

Budget 2026 Stock Market Reaction (S-M)
Budget 2026 Stock Market Reaction (S-M)

STT क्या है और क्यों बढ़ाया गया?

STT यानी सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स वह टैक्स होता है, जो शेयर बाजार में किसी भी तरह की खरीद और बिक्री पर लगाया जाता है। चाहे वह शेयर हों, डेरिवेटिव्स हों या अन्य असेट्स। इस बार सरकार ने F&O में प्रीमियम की खरीद और बिक्री पर STT की दर बढ़ा दी है। इससे ट्रेडिंग की लागत बढ़ जाती है, जिसका असर खासतौर पर शॉर्ट टर्म और डेरिवेटिव ट्रेडर्स पर पड़ता है।

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ा फैसला

बजट में शेयर बाजार को लेकर एक सकारात्मक घोषणा भी की गई है। अब PIO यानी विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को भारतीय शेयर बाजार में निवेश की अनुमति दे दी गई है। इस फैसले से आने वाले समय में विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे बाजार को लंबी अवधि में सहारा मिल सकता है।

Budget 2026 Stock Market Reaction (S-M)
Budget 2026 Stock Market Reaction (S-M)

डिफेंस सेक्टर में दिखी मजबूती

जहां एक तरफ बाजार में बिकवाली का माहौल रहा, वहीं डिफेंस सेक्टर में कुछ मजबूती देखने को मिली। BEL और Data Pattern जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा मेटल स्टॉक्स में भी दिन के निचले स्तर से कुछ रिकवरी देखी गई और ये हरे निशान में आते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: New Tax Regime पर बड़ा ऐलान! टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, जानें आपके लिए कौन सा स्लैब बेहतर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।