आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की ओर से राम मंदिर विवाद पर की जा रही पहल के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। राम मंदिर मुद्दे पर पक्षकार निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि समझौते के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 1 करोड़ रुपए से लेकर 20 करोड़ रुपए तक दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि श्री श्री रविशंकर आज ही अयोध्या पहुंच रहे हैं और इस दौरान ऐसा खुलासा उनके प्रयासों को गहरी चोट पहुंचा सकता है।
महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि लोगों की आपस में बातचीत हुई है कि वहां पर मंदिर बने वहां मंदिर बन गया मस्जिद का मामला है तो वहां पर अपनी जमीन है विद्या कुंद के पास वहां पर जमीन दे दी जाएगी उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 2 करोड़ 10 करोड़ 20 करोड़ जैसे उनकी खुशी से मंदिर बन जाए।


Download Android App
Download iOS App



