भोपाल : खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज खदानों को स्टार रेटिंग प्रदान करने के लिए तैयार की गई वेबसाईट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस संपूर्ण व्यवस्था का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पट्टेधारियों को अब वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए खनिज का दोहन सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 31 जुलाई को पट्टदारों को उनके द्वारा की गई कार्यवाही के आधार पर ऑनलाईन रेटिंग प्रदान की जायेगी। इसकी जानकारी विभागीय वेबसाईट पर 30 सिंतबर को प्रदर्शित की जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाले पट्टेेदारों को विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा एवं उनकी खदानों के नवीनीकरण को प्राथमिकता दी जायेगी। खनिज मंत्रियों की गोवा में बैठक आज-खनिज मंत्री श्री शुक्ल 19 जनवरी को पणजी (गोवा) में राज्यों के खनिज मंत्रियों की बैठक में शामिल होगें। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे।
बैठक में खनिज खदानों की नीलामी, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना का कार्यान्वयन और वर्ष 2020 में समाप्त हो रहे खनन पट्टों की नीलामी, खनन निगरानी प्रणाली तथा स्टार रेटिंग स्कीम का क्रियान्वयन जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में राज्यों के खनिज सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेगें।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



