आयकर विभाग की टीम मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची और बेनामी संपत्ति मामले में उनका बयान दर्ज किया। इस मामले में उनसे लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, टीम दोपहर 2.45 बजे के आसपास उनके सुखदेव विहार स्थित आवास पर पहुंची। टीम वाड्रा से उसके व्यापारिक लेनदेन के बारे में पूछताछ कर रही है।
इससे पहले, सोमवार को आयकर टीम ने नौ घंटे तक वाड्रा से पूछताछ की थी। टीम फिलहाल वाड्रा से पूछताछ कर रही है, क्योंकि वह कोविड महामारी के दौरान जांच में शामिल नहीं हो पाए थे। रॉबर्ट वाड्रा ने सोनिया गांधी की बेटी व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति हैं। वाड्रा ने सोमवार को आयकर विभाग द्वारा की जा रही पूछताछ को ‘प्रतिशोध की राजनीति’ बताया और कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे और सच्चाई सामने आएगी।
बेनामी संपत्तियों के संबंध में आयकर विभाग द्वारा जांच की जा रही है। आयकर विभाग के अलावा, वाड्रा की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत भी की जा रही है। आरोप है कि उन्होंने धन की हेराफेरी कर लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीदी है। वाड्रा को फिलहाल अग्रिम जमानत मिली हुई है।


Download Android App
Download iOS App



