अली अब्बास जफर ने पत्नी अलिशिया का दिखाया खूबसूरत चेहरा, एक साथ बेहद सुन्दर लग रही है जोड़ी

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दरअसल अली ने एक निजी फंक्शन में निकाह किया है।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दरअसल अली ने एक निजी फंक्शन में निकाह किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके दी है। अब डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की एक और अन्य फोटो साझा करते हुए अपनी पत्नी अलिशिया जफर की पहली झलक को फैंस के साथ शेयर किया है। 
अली ने शेयर की तस्वीर 
अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अलिशिया की शादी की एक फोटो शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा है,1400 साल पहले इमाम अली ने फातिमा अल-जारा से कहा-मेरी सारी चिंताएं और दुख गायब हो जाते हैं, जब मैं तुम्हारे चेहरे की तरफ देखता हूं। मुझे भी ऐसा ही महसूस होता है अलिशिया जफर…जिंदगीभर के लिए मेरी हो।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बहुत जल्द अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज तांडव रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था,जिसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया। इस वेब सीरीज में सैफ अली खान,डिंपल कपाडिय़ा,सुनील ग्रोवर और सैयद जीशान अयूब जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
बता दें इस वेब सीरीज के अलावा अली की मार्च के महीने में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ अपनी टाइगर सीरीज की अगली फिल्म शुरू कर सकते हैं। 

Desk Team