नवरात्रि में हवस का शिकार बनी बेटी, गरबा देखने गई थी मां, राक्षस बाप ने 5 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी

Summary :

Step Father Crime Against Girl: एक तरफ पूरे देश मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है और शक्ति की अराधना कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक राक्षस बाप ने अपनी बेटी के साथ दरिंदगी की है। महाराष्ट्र के अकोला शहर की एक खबर ने एक बार रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक सौतेले पिता ने पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश है। Step Father Crime Against Girl: गरबा देखने गई थी मां यह मामला खदान पुलिस क्षेत्र का है। घटना वाले दिन बच्ची की…

Step Father Crime Against Girl: एक तरफ पूरे देश मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है और शक्ति की अराधना कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक राक्षस बाप ने अपनी बेटी के साथ दरिंदगी की है। महाराष्ट्र के अकोला शहर की एक खबर ने एक बार रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक सौतेले पिता ने पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश है।

Step Father Crime Against Girl: गरबा देखने गई थी मां

यह मामला खदान पुलिस क्षेत्र का है। घटना वाले दिन बच्ची की मां गरबा देखने के लिए गई थी। उसने अपने पति पर भरोसा कर बेटी को उसके पास ही छोड़ दिया, लेकिन वह इस बात से अनजान थी कि उसका पति असल में एक राक्षस है। मां की नामौजूदगी में रात करीभ साढ़े दस बजे आरोपी बाप ने अपनी पांच साल की बेटी के साथ दिरंदगी की। वह मासूम इस प्रताड़ना से सदमें में है।

Step Father Crime Against Girl
Step Father Crime Against Girl

5 Year Old Girl Abuse Case: आईसीयू में भर्ती मासूम

जब मां घर लौटी तब बच्ची ने उन्हें सारी बात बताई, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। मां ने तुरंत अपनी बेटी को अकोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची की हालत अभी नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।

Maharashtra Crime News

घटना की सूचना मिलते ही खांड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। खांड थाने के थाना प्रभारी मनोज केदारे ने घटना की पुष्टि की है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस क्रूर कृत्य से अकोला शहर में खलबली मच गई है। नागरिक और सामाजिक संगठन इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं। लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को सबक मिले।

ये भी पढ़ें- Indonesia School Collapse: इस्लामिक स्कूल में नमाज पढ़ रहे छात्रों पर गिरी इमारत, 1 की मौत 65 दबे

Neha Singh