Indonesia School Collapse: इस्लामिक स्कूल में नमाज पढ़ रहे छात्रों पर गिरी इमारत, 1 की मौत 65 दबे

Summary :

Indonesia School Collapse: इंडोनेशिया के सिदोअर्जो में स्थित ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ में आज बड़ा हादसा हो गया है। जहां लगभग 12 से 17 वर्ष के छात्र नमाज पढ़ रहे थे तभी स्कूल की इमारत भरभराकर ढ़ह गई जिससे 65 छात्र मलबे में दब गए है और 1 छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल जर्जर हालात में था और अचानक पूरा स्कूल ढह गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अभी तक 8 लोगों को मलबे में बाहर निकाला गया है। Indonesia School Collapse: 65…

Indonesia School Collapse: इंडोनेशिया के सिदोअर्जो में स्थित ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ में आज बड़ा हादसा हो गया है। जहां लगभग 12 से 17 वर्ष के छात्र नमाज पढ़ रहे थे तभी स्कूल की इमारत भरभराकर ढ़ह गई जिससे 65 छात्र मलबे में दब गए है और 1 छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल जर्जर हालात में था और अचानक पूरा स्कूल ढह गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अभी तक 8 लोगों को मलबे में बाहर निकाला गया है।

Indonesia School Collapse: 65 से अधिक छात्र दबे

Indonesia School Collapse
Indonesia School Collapse

स्कूल ढ़हने के बाद राहत में सेना और पुलिस की मदद से अभियान चलाया जा रहा है और मलबे में दबे छात्रों को बाहर निकालने की कड़ी मशक्कत की जा रही है। बताया जा रहा है कि मलबे में 65 से अधिक छात्र दबे हो सकते है और मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। मलबे में अभी भी कई शव नजर आ रहे है।

Rescue Operation: बड़े पैमाने पर अभियान

Indonesia School Collapse
Indonesia School Collapse

मलबे में दबे छात्रों को जिंदा बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर और पानी की सुविधा भी दी जा रही है। बता दें कि स्कूल की जर्जर हालात होने के कारण बाकी हिस्सा भी ढहने का डर है जिससे राहत बचाव अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इमारत के भारी ना स्लैब ढहने की वजह से मशीना को प्रयोग अधिक नहीं किया जा रहा है।

Islamic Boarding School in Indonesia: स्कूल का अवैध विस्तार

स्कूल की जर्जर हालात होने के बाद भी दो मंजिला का निर्माण कार्य चल रहा था और अवैध विस्तार किया जा रहा था। इमारत ढहने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और मलबे में दबे अपने बच्चों को ढूंढने के लिए परिजन भी कड़ी मशक्कत कर रहे है। अस्पताल में भी परिजनों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

ALSO READ:  Earthquake in Myanmar: म्यांमार में 4.7 तीव्रता से कांपी धरती, भारत के कई राज्यों में भी लगे भूकंप के झटके

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।