विदिशा : जिले में पान बाग निवासी छोटे राम जाटव का 15 वर्षीय पुत्र निलेश का शव रेल पटरियों से बरामद किया गया। इकलोते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमें में है। परिजनों ने नीलेश की हत्या की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पान बाग निवासी नीलेश जाटव सुबह 8 बजे, अपनी मांग से कोचिंग जाने की कहकर धर से निकला था।
दूसरे दिन हिन्दी का पेपर होने के कारण वह दिन में धर ही नहीं पहुंची , तो शाम पांच बजे, पेशे से ड्राइवर पिता के काम पर से वापस आने पर मां ने नीलेश् के दिन भर घर पर न रहने की बात कही। पिता ने उसे दोस्तों के यहां, कोचिंग में सब जगह तलाश किया और न मिलने पर पुलिस को सूचित किया , सुबह उन्हें खबर मिली कि एक शव् रेल पटरियों पर पड़ा हुआ है, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव की नीलेश के रूप में शिनाखत की।
इकलोते बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमें में आ गया, क्योंकि नीलेश अपने परिवार का इकलोता बेटा था, पढ़ने में भीअच्छा था। सभी ने उसे लाड़ प्यार से पाला था, वह अचानक पटरियों पर कैसे पहुंचा, यह किसी को समझ नहीं आया, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सोसाइट नोट नहीं मिला।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



