जांजगीर : जैजैपुर के संस्कार स्कूल के एक हैवान शिक्षक ने एक छात्रा की मां को घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर आज आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि कलयुगी शिक्षक ग्रंथ दास महंत ने दो माह पूर्व एक मासूम छात्रा की मां को अपने घर बुलाया।
शिक्षक ने छात्रा की मां को स्टूडेंट की रिपोर्ट कार्ड दिखाने के बहाने से बुलाया था। घर आई छात्रा की मां का बलात्कार कर आरोपी शिक्षक ने धमकी दी कि वह किसी को ये बात ना बताये। आबरू लुटने के दर्द को छात्रा की मां दो दिन तक दिल में दबाये रखी। मगर वह घटना को सोच सोचकर सिहर जाती थी। छात्रा की मां ने दो दिन बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
आग बबूला परिजनों ने तत्काल शिक्षक के खिलाफ जैजैपुर थाना पहुंचकर एफआईआर कराई। इधर एफआईआर होने की भनक लगते ही आरोपी शिक्षक फ रार हो गया था। पुलिस हैवान शिक्षक की पतासाजी में जुटी हुई थी। आरोपी बार-बार ठिकाना बदल- बदलकर लगातार बचने की कोशिश कर रहा था।
जैजैपुर थाना प्रभारी राज कुमार लहरे ने बताया कि आज मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ़्तारी के बाद आरोपी शिक्षक को दुष्कर्म के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



