शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गूगल सर्च इंजन के खिलाफ यहां आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) कमल किशोर ने आज यहां बताया कि शहर के अधिवक्ता नंदकिशोर उर्फ राजेश अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गूगल सर्च इंजन पर उन्होंने एक खबर देखी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मूर्ख बताया गया है।
गूगल ने कथित रूप से अपने ही सर्वे रिपोर्ट में प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र जानकारी को सार्वजनिक किया है। ऐसे में देश को नुकसान पहुंचाने वाली जानकारी से अधिवक्ता आहत हुए हैं। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के बी सिंह से मिलकर मामले की जानकारी देते हुए गूगल सर्च इंजन के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गूगल के निदेशक के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



