गुवाहाटी में मोदी और शिंजो आबे के बीच होनी वाली शिखर वार्ता हुई स्थगित

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए प्रधानमंत्री आबे रविवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचने वाले थे।

भारत ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच होने वाला सालाना शिखर सम्मेलन स्थगित हो गया है। यह शिखर वार्ता गुवाहाटी में होने वाली थी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए प्रधानमंत्री आबे रविवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचने वाले थे। 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रस्तावित भारत दौरे के संबंध में दोनों पक्षों ने निकट भविष्य में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर दौरा रखने का फैसला किया है।’’ नए नागरिकता कानून के विरोध में गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 


असम में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पिछले दो दिन से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों लोग इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर निषेद्याज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर उतर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस के साथ झड़प में गुवाहाटी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। 

Desk Team