रणजी ट्रॉफी में वडोदरा को 309 रनों से मुंबई ने करारी मात दी। मुंबई ने अपनी इस जीत से रणजी ट्रॉफी में अपना अभियान शुरु कर दिया है। यह मैच वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम में खेला गया जिसके अंतिम दिन में मैदान पर हंगामा हो गया। इस दौरान भारतीय टीम के दो खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए।

बड़ौदा टीम के अनुभवी बल्लेबाज यूसुफ पठान दूसरी पारी में आउट हो गए जिसके बाद वह मैदान में ही अजिंक्य रहाण से भिड़ते हुए दिखाई दिए। काफी देर तक दोनों के बीच में बहत चलती रही जिसकी वजह से मुंबई के खिलाड़ियों को बीच में आकर बचाव करना पड़ा।

बड़ौदा की पारी के 48वें ओवर के दौरान मैदान में यह वाकया हुआ। इस दौरान यूसुफ पठान को अंपायर ने कैच आउट करार दिया। दरअसल यूसुफ पठान के पैड्स पर आकाश पारकर की गेंद लगी लेकिन उन्हें कैच आउट अंपायर ने दे दिया। यूसुफ पठान अंपायर के इस फैसले नाराज हो गए और वह क्रीज छोड़ कर नहीं गए। पठान के क्रीज ना छोड़ने पर रहाणे उनके पास आए और दोनों के बातचीत हुई।

दोनों खिलाड़ियों के बीच में यह बातचीत बहुत देर तक हुई थी और उसके बाद रहाणे को मुंबई के खिलाड़ी यूसुफ पठान से दूर ले गए। उसके बाद यूसुफ पठान वापस पवेलियन लौट गए। जब मैदान छोड़कर यूसुफ जा रहे थे तब भी वह अपना सिर हिलाकर फैसले के बाद असहमति जताते हुए गए।

मुंबई ने इस मैच में वडोदरा को हराया जिसके बाद उन्हें 6 अंक प्राप्त हुए। हालांकि वडोदरा अब तक कोई भी अंक हासिल नहीं कर पाई है। रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में तमिलनाडु को कर्नाटक ने 26 रनों से मात दी। तमिलनाडु को मैच जीतने के लिए 181 रन बनाने थे लेकिन पूरी टीम मात्र 154 रनों पर ही आउट हो गई।


Download Android App
Download iOS App



