सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी की अयोध्या विवाद से जुड़ी मांग को खारिज कर दिया है। स्वामी ने कोर्ट से अयोध्या में पूजा करने को लेकर दर्ज की गई याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया है।
आपको बता दे कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में रामजन्म भूमि पर पूजा अर्चना के लिए याचिका दायर की थी। स्वामी ने पूजा-अर्चना करने के मूल अधिकार को लागू कराने के लिए याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध भी किया था।
सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने इस मामले का उल्लेख किया था। जिसके बाद सीजेआइ दीपक मिश्रा ने कहा कि जुलाई में अदालत आएं हम देखेंगे कि हम इस पर क्या कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
आपको बता दें कि अयोध्या मसले पर सुनवाई के दौरान पिछले 14 मार्च को जब सुप्रीम कोर्ट ने सभी हस्तक्षेप याचिकाओं को खारिज किया था और सुब्रमण्यम स्वामी की पूजा करने के मौलिक अधिकार की रक्षा की मांग करनेवाली याचिका पर उपयुक्त बेंच के पास सुनवाई का आदेश दिया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



