कोरोना विस्फोट, सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह का पूरा स्टाफ वायरस से संक्रमित

Summary :

सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति एमआर शाह के स्टाफ के सभी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति एमआर शाह के स्टाफ के सभी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। न्यायाधीश ने गुरुवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी।
न्यायमूर्ति शाह, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में शामिल थे। उन्होंने वकीलों को बताया कि उनके आधिकारिक आवास पर सभी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद पीठ ने कामकाज रोक दिया। दोपहर दो बजे पीठ दोबारा बैठेगी।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ISRO के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जासूसी केस की CBI करेगी जांच

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी ने ने कहा कि कोर्ट को इस परिस्थिति में समय लेना चाहिए। बीते कुछ दिन में सुप्रीम कोर्ट के 40 से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Desk Team