सितंबर 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। एक बार फिर से भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोबारा से सर्जिकल स्ट्राइक की है। खबरों के अनुसार यह सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना ने बीती रात 3.30 बजे कश्मीर के बालाकोट और चकोटी पर की है।
भारतीय सेना के 12 लड़ाकू विमानों ने इस सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान की सीमा में घूस कर आतंकवादी जैश के मुख्यालय पर प्रहार किया है। भारतीय सेना ने 1000 किलो बम जैश के मुख्यालय पर गिराए हैं और इसमें 200 से ज्यादा आतंकवादियों के मरने की खबर आ रही है।
इस हमले में भारतीय सेना ने मिराज 2000 फाइटर जेट का इस्तेमाल करके जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए हैं। भारतीय सेना के इस हमले की पाकिस्तान ने भी पुष्टि की है। लेकिन भारतीय सेना के लड़ाकू विमानों पर पाकिस्तान ने किसी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया है क्योंकि जब तक पाकिस्तान एक्शन लेता लड़ाकू विमान वापस आ चुके थे।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में तनाव ज्यादा बढ़ गया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जिसका जवाब पाकिस्तान को उसी की भाषा में देना बहुत जरूरी था।
राहुल गांधी ने किया भारतीय सेना को सलाम
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय सेना द्वारा की गई इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सैल्यूट किया और लिखा- मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं।
यहां पढ़ें ट्विटर पोस्ट: https://twitter.com/RahulGandhi/status/1100245432901472257
वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने भी इस सर्जिकल स्ट्राइक पर ट्वीट करते हुए लिखा, ए ट्रूली ब्यूटीफुल गुड मॉर्निंग।थैंक्स @narendramodi SIR AND BRAVEHEARTS OF OUR ARMY . JAI HO.”
यहां पढ़ें ट्विटर पोस्ट : https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1100239182960545794
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, यदि भारत ने यह कार्रवाई बालाकोट के खैबर पख्तूनख्वा में की गई है तो बड़ी स्ट्राइक है। लेकिन अगर ये PoK में की गई तो ये सिर्फ प्रतीकात्मक कार्रवाई है, क्योंकि इस जगह जो आतंकी कैंप थे वो काफी दिनों से खाली पड़े थे।
यहां पढ़ें ट्विटर पोस्ट: https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1100247694474326016
बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने वायु सेना द्वारा किए गए इस हमले का समर्थन किया है और ट्विटर पर बधाई दी है।
हस्तियों ने किया भारतीय सेना को सलाम





Download Android App
Download iOS App











