रणदीप सुरजेवाला ने PM पर साधा निशाना, बोले- मोदी चीन का नाम लेने से क्यों डर रहे है?

Summary :

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “33 मिनट लंबे मन की बात में उन्होंने एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया, प्रधानमंत्री चीन से डर क्यों रहे हैं?”

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ में चीन का नाम न लेने पर उनपर एक बार फिर निशाना साधा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “33 मिनट लंबे मन की बात में उन्होंने एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया, प्रधानमंत्री चीन से डर क्यों रहे हैं?”
कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि “जिन्होंने लद्दाख में भारत की भूमि को बुरी नजर से देखा, उन्हें एक मुंहतोड़ जवाब मिला है।” सुरजेवाला ने कहा कि यह समय है कि भारत अपने रणनीतिक कलकुलस को फिर से व्यवस्थित करे, यह भय त्यागने का समय है, बोल्ड और टैक्टिकल बनिए और चीनी घुसपैठ को निर्णायक रूप से बेदखल करने के लिए एक रणनीतिक प्रतिक्रिया को अपनाइए।
कांग्रेस, केंद्र सरकार पर तब से हमलावर बनी हुई है, जब से इस महीने चीनी पीएलए सैनिकों के साथ संघर्ष में एक कर्नल सहित भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं।पार्टी ने प्रधानमंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और ट्वीट किया, “उपग्रह से प्राप्त नए चित्रों से पता चलता है कि गलवान घाटी में चीन बिल्कुल पीछे नहीं हटा है। वास्तव में ये चित्र हमारी सीमाओं की रक्षा करने में मोदी सरकार की विफलता को जाहिर करते हैं। चीन लगतार हमारे क्षेत्र में इंच दर इंच बढ़ आता है और अपने ढाचे खड़े कर देता है।”

स्मृति ईरानी ने किया दवा- सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से धन मिला

Desk Team