चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने मंगलवार को भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सुनील अरोड़ा की जगह ली है, जो एक दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। सुशील चंद्रा को 14 फरवरी, 2019 को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। अरोड़ा और पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के साथ सुशील चंद्रा ने उस साल लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक आयोजित करवाया था।
चंद्रा के कार्यकाल में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव कराएगा। सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई, 2022 को समाप्त होगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को आयोजित सम्मेलन में वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त को शीर्ष पद के लिए नियुक्त किया। अरोड़ा के रिटायर होने के बाद अब चुनाव आयोग में दो ही सदस्य हैं। चंद्रा पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे, जहां आठ में से चार चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



