नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से वाशिंगटन राज्य में एक सिख लड़के की कथित पिटाई के मामले में रिपोर्ट मांगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के वाशिंगटन में 14 साल के एक सिख लड़के को उसके सहपाठी ने घुसे मारे और जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की पिटाई महज इसलिए की गई क्योंकि वे भारतवंशी है।
खबरों की मानें तो यह मामला पिछले सप्ताह को वाशिंगटन के केंट्रिज हाई स्कूल में हुई। घटना के समय सिख युवक ने पगड़ी पहनी हुई थी। वहीं जब लड़के की पिटाई की जा रही थी, तो क्लास में मौजूद बच्चों ने उसकी वीडियो बना ली, और स्नैपचैट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि सिख लड़के के पीछे से एक लड़का आता है और अचानक उसे मारना शुरू कर देता है। स्कूल मैनेजमैंट का कहना है कि ये कोई धार्मिक या नस्लीय हमला नहीं था, कुछ दिन पहले ही क्लास में लड़ाई हुई, जिसकी वजह से ये घटना हुई।
पीड़ित को कई बार घूंसा मारा गया. हालांकि, स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि इस घटना की वजह घृणा नहीं है। वहीं, पीड़ित के पिता ने कीरो – टीवी से कहा कि उन्हें आशंका है कि उनके बेटे को इसलिए निशाना बनाया गया कि वह भारतीय मूल का है और सिख है।


Download Android App
Download iOS App



