शिलांग: निलंबित कांग्रेस विधायक पी एन सियेम ने आज मेघालय विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया। सियेम को कांग्रेस ने गत वर्ष तब निलंबित कर दिया था जब उन्होंने मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के खिलाफ विद्रोह किया था। सियेम ने विधानसभाध्यक्ष ए टी मंडल को सौंपे एक पत्र में लिखा है, मैं सदन की अपनी सदस्यता से इस्तीफा देता हूं जो 15 दिसम्बर 2017 से तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
सियेम ने कहा कि वह एक नयी राजनीतिक पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल होंगे और अगले वर्ष के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव पीडीएफ के टिकट पर लड़ेगे। सियेम खासी पर्वतीय स्वायथशासी जिला परिषद :केएचएडीसी: के मुख्य कार्यकारी सदस्य भी हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



