बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने अपनी शादी में नहीं बुलाया था किसी को भी, ये थी असली वजह

Summary :

NULL

भारत क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा 11 दिंसबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की खबर तो पूरे देश को ही पता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी शादी में कितने लोग इन्हें बधाई देने आए थे। विराट और अनुष्का की शादी में इतने लोग आए थे जितने की एक आम आदमी के घर शादी पर कैटरिंग और डेकोरेटर वाले ही हो जाते हैं।

anushka & virat

बॉलीवुड में कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने अपनी शादी में किसी को भी नहीं बुलाया था। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज की शादी हुई जिन्होंने बहुत ही धूमधाम सेे अपनी शादी की और सबको ही अपनी शादी में आने का न्योता दिया लेकिन बॉलीवुड में ऐसे भी कपल हैं जिन्होंने अपनी शादी में कुछ ही लोगों को बुलाया था।

Bipasha Basu

हाल ही में अनुष्का और विराट की शादी इटली में हुई है और बता दें कि उन दोनों की शादी में महज 40 लोग ही गए थे। हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी शादी में किसी को भी नहीं बुलाया था।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी साल 1973 में हुई थी। बता दें कि इस सदी के महानायक कहें जाने वाले बिग बी की शादी में उनकी बारात में उनके पिता को मिलाकर सिर्फ 5 लोग ही गए थे। अमिताभ बच्चन की शादी में बॉलीवुड से सिर्फ गुलजार साहब ही थे जो उनकी शादी में शामिल हुए थे। जया भादुड़ी की तरफ से उनकी शादी में उनके माता-पिता उनकी बहनें और बॉलीवुड से असरानी, फरीदा जलाल यह लोग शामिल हुए थे।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

Rani Mukherjee

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के अफेयर की खबरें बहुत ही चलीं थीं। साल 2014 में रानी और आदित्य ने इटली में जाकर शादी कर ली थी और दोनों की शादी के बाद ही सबको पता चला था। रानी और आदित्य की शादी की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई थीं।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

Preeti Zinta

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइफ से साल 2016 में शादी बड़ी ही सादगी से रचा ली थी। प्रीति और जीन की शादी में दोनों के घरवाले शामिल हुए थे।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

Dharmendra

धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई थी। धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपना कर हेमा से पहले निकाह किया था फिर उसके बाद दोनों ने शादी की थी लेकिन दोनों बार ही शादियों में उन दोनों ने किसी को भी नहीं बुलाया था। धर्मेंद्र के खंडाला वाले फार्महाउस में दोनों की शादी हुर्ई थी। दोनों की शादी में सिर्फ 10 लोग ही शामिल हुए थे।

श्रीदेवी और बोनी कपूर

Sridevi

बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन उन्हें श्रीदेवी से प्यार हो गया और उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और श्रीदेवी से शादी कर ली थी। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर से 8 साल छोटी हैं। श्रीदेवी और बोनी ने साल 1996 में शादी की थी। उस शादी में कुछ ही करीबी लोगों को बुलाया गया था।

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल

John abraham

जॉन अब्राहम ने बिपास बासु से ब्रेकअप करने के बाद साल 2014 में अपनी एनआरआर्ई फाइनेंशियल एनालिस्ट प्रिया रुंचाल से शादी कर ली थी। जॉन और प्रिया ने कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजोलस में शादी की थी और दोनों की शादी में जॉन की मां, बहन और प्रिया के कुछ रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

अरिजीत सिंह और कोयल रॉय

Arijit Singh

जादुई आवाज के मालिक अरिजीत सिंह ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद कोयल रॉय से पश्चिम बंगाल में तारापीठ के मंदिर में सात फेरे साल लिये। साल 2014 में हुई इनकी शादी में बहुत ही कम लोग पहुंचे थे क्योंकि अरिजीत नहीं चाहते थे किसी को पता चले। कोयल अरिजीत की बचपन की दोस्त हैं।

जूही चावला और जय मेहता 

Juhi Chawla

जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से साल 1999 में शादी की। इस बात की खबर तब हुई जब उन्होंने साल 2001 में एक बेटी को जन्म दिया तब मीडिया में ये बात सामने आई।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team