राजस्थान CM पर सस्पेंस बरकरार, इस नेता की बढ़ाई गई सुरक्षा

Summary :

राजस्थान को आज (12 दिसंबर) शाम तक नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आए हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जानें कैलाश चौधरी के बारे में- कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं। वह बाड़मेर से सांसद भी हैं। आपको बता दें कि चौधरी विधायक रह चुके हैं। वह राजस्थान के बायतु विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 31 मई 2019 को,…

राजस्थान को आज (12 दिसंबर) शाम तक नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आए हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

जानें कैलाश चौधरी के बारे में-

कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं। वह बाड़मेर से सांसद भी हैं। आपको बता दें कि चौधरी विधायक रह चुके हैं। वह राजस्थान के बायतु विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 31 मई 2019 को, चौधरी कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री बने।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team