भारतीय रेलवे ने एंड्रॉएड यूजर्स के लिए ‘SwaRail’ सुपर एप लॉन्च किया है, जो टिकट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर तक की सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करता है। यह एप यात्रियों को अलग-अलग एप्स के झंझट से बचाकर एक सहज अनुभव देने के लिए CRIS द्वारा डेवलप किया गया है।
भारतीय रेलवे ने एंड्रॉएड यूजर्स के लिए ‘SwaRail’ नामक एक नया सुपर एप लॉन्च किया है, जो यात्रियों को रेलवे से जुड़ी लगभग सभी डिजिटल सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, खाना ऑर्डर करना, शिकायत दर्ज कराना और रिफंड जैसी सुविधाएं अब इस एक एप के जरिए संभव होंगी। ‘SwaRail’ को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने डेवलप किया है और इसका उद्देश्य यात्रियों को अलग-अलग एप्स के झंझट से बचाकर एक बेहतर और आसान अनुभव देना है। इस एप की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स IRCTC Rail Connect या UTS जैसे मौजूदा लॉगिन से भी आसानी से जुड़ सकते हैं। फिलहाल यह एप केवल एंड्रॉएड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
क्या है ‘SwaRail’ और क्यों है खास?
यह एप भारतीय रेलवे की सभी डिजिटल सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाता है, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर PNR स्टेटस, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और खाना ऑर्डर करने जैसी सेवाओं के लिए अलग-अलग एप्स की जरूरत नहीं होगी। इसी वजह से इसे ‘सुपर एप’ कहा जा रहा है।
कैसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल?
गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और ‘SwaRail’ सर्च कर इन्स्टॉल करें
पुराने यूजर्स IRCTC या UTS की लॉगिन डिटेल से लॉगिन कर सकते हैं
नए यूजर्स मोबाइल नंबर और ईमेल से अकाउंट बना सकते हैं
MPIN या बायोमैट्रिक से लॉगिन संभव है
R-Wallet ऑटोमैटिक बनता है या मौजूदा UTS वॉलेट लिंक हो जाता है
रिजर्व्ड, अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग समेत कई ऑप्शन मिलते हैं
कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी एप पर?
PNR स्टेटस और ट्रेन की लाइव लोकेशन
ऑनबोर्ड खाना ऑर्डर करना
टिकट रिफंड की रिक्वेस्ट
Rail Madad से शिकायत दर्ज कराना
कोच पोजिशन और प्लेटफॉर्म जानकारी
R-Wallet के जरिए डिजिटल पेमेंट
क्या IRCTC एप की अब जरूरत नहीं?
‘SwaRail’ के आने से IRCTC एप का महत्व खत्म नहीं होगा। IRCTC अभी भी ट्रेन टिकट बुकिंग और टूरिज्म सेवाओं पर केंद्रित रहेगा। वहीं ‘SwaRail’ रेलवे से जुड़ी अन्य सेवाओं को एकीकृत करके यात्रियों को सहज और व्यापक अनुभव देगा।


Download Android App
Download iOS App



