एंटी-ड्रग मैराथन में CM विजय ने लगाई 6KM की दौड़, हजारों लोगों को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

Summary :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने चेन्नई में हजारों लोगों के साथ एंटी ड्रग मैराथन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ 6 किलोमीटर तक दौड़ लगाई। 53 वर्ष की उम्र में भी लगभग 30 मिनट तक लगातार दौड़ने वाले CM विजय की फिटनेस और ऊर्जा ने सभी को प्रभावित किया। मैराथन के दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई और युवाओं से ड्रग्स से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग मुख्यमंत्री की सक्रिय नेतृत्व शैली और फिटनेस की जमकर तारीफ कर…

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने चेन्नई में हजारों लोगों के साथ एंटी ड्रग मैराथन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ 6 किलोमीटर तक दौड़ लगाई। 53 वर्ष की उम्र में भी लगभग 30 मिनट तक लगातार दौड़ने वाले CM विजय की फिटनेस और ऊर्जा ने सभी को प्रभावित किया।

मैराथन के दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई और युवाओं से ड्रग्स से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग मुख्यमंत्री की सक्रिय नेतृत्व शैली और फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Drug Awareness Marathon: प्रतिभागियों के साथ CM ने भी लगाई दौड़

चेन्नई में ‘Start Run, Stop Drugs’ थीम के तहत आयोजित मैराथन में मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों, स्वयंसेवकों, छात्रों और हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री विजय ने हरी झंडी दिखाकर की, लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाकर सभी को चौंका दिया। विजय ने स्पोर्ट्स कपड़े पहनकर चेन्नई के मरीना बीच पर करीब 6 किलोमीटर की दौड़ लगाई।

Anti Drug Marathon Tamil Nadu: मुख्यमंत्री ने दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

मैराथन शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री विजय ने सभी प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज से नशा खत्म करने में अपना योगदान दें। इस मौके पर वहां मौजूद हजारों लोगों ने एक साथ शपथ ली और इस जागरूकता अभियान का समर्थन किया।

CM Vijay Marathon: 53 साल की उम्र में भी शानदार फिटनेस

मुख्यमंत्री विजय ने लोगों के साथ करीब 6 किलोमीटर की दौड़ लगभग 30 मिनट में पूरी की। इस दौरान सीएम का अनोखा अंदाज देखने को मिला। काली टी-शर्ट, काली ट्रैक पैंट और सनग्लासेस में नजर आए विजय पूरे रास्ते प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे। उनकी फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली (Disciplined lifestyle) की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

मुख्यमंत्री के इस कदम की भाजपा नेता ने की तारीफ

मुख्यमंत्री विजय के इस कदम की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने सराहना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री विजय को आज बड़ी संख्या में लोगों के साथ नशा-विरोधी मैराथन में शामिल होता देख बहुत होती है। जब नेता लोगों के साथ चलते, दौड़ते और खड़े होते हैं, तो जागरूकता हर घर तक पहुंचती है। नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीति से ऊपर है। आइए, हम सब मिलकर नशा-मुक्त तमिलनाडु के लिए काम करें।”

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।