HIGHLIGHTS
- बारामूला में आतंकियों ने हेड कांस्टेबल को मारी गोली
- सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की
- रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को मारी गई थी गोली
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी।
शहीद हेड कांस्टेबल की पहचान गुलाम मोहम्मद डार के रूप में हुई है। कांस्टेबल को मंगलवार शाम बारामूला जिले के तंगमर्ग इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारी गई। सूत्रों ने कहा, ”तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।”
ज्ञात हो कि रविवार को श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को गोली मार दी थी। वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल इंस्पेक्टर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



