TB Day: Amitabh Bachchan और अन्य सितारों ने दी TB को मात, फैंस को किया प्रेरित

Summary :

हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है

टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) या क्षय रोग एक ऐसी बीमारी है, जो फेफड़े को अपनी जकड़ में ले लेती है। हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है। फिल्म जगत के सितारे केवल मनोरंजन करने में ही आगे नहीं हैं बल्कि वह किसी समस्या को लेकर भी प्रशंसकों को सतर्क करते नजर आते हैं। जी हां! बात कर रहें हैं टीबी को मात देने वाले सितारों के बारे में। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन समेत अन्य सितारों का नाम शामिल है।

PM ने शुरू किया भारत को 2025 तक TB मुक्त करने का अभियान

अमिताभ बच्चन:- ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन पर्दे पर दुश्मनों को खूब पटखनी देते हैं। इसी तरह वह टीबी को भी पटखनी दे चुके हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि साल 2000 में उन्हें पता चला था कि उन्हें टीबी हो गया है। वह पहले तो थोड़ा घबरा गए थे, मगर उन्होंने समय रहते दवा ली और सावधानी रखी और एकदम ठीक हो गए।

अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को आगाह करते हुए कहा था कि अगर उन्हें यह बीमारी हो सकती है तो किसी को भी हो सकती है। टीवी का रोगी दवा लेने में कोई लापरवाही ना करे तो वह आराम से काम कर सकता है और जल्द बीमारी से उबर सकता है। टीबी से राहत दिलाने के लिए अमिताभ बच्चन अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़ चुके हैं।

पूजा डडवाल:- अभिनेत्री पूजा डडवाल भले ही आज के समय में फिल्मी दुनिया से गायब हैं, मगर एक समय था जब वह सलमान खान के साथ भी काम की थीं। उन्होंने घर बसाने के फैसले के साथ फिल्मी दुनिया को बाय-बाय बोल दिया था और शादी कर ली, फिर वह पति के साथ गोवा चली गईं और वहीं पर बस गईं। पूजा को साल 2018 में पता चला कि उन्हें टीबी हो गया है।

ऐश्वर्या सखूजा: – ‘सास बिना ससुराल’ समेत कई शो में काम कर चुकीं टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा भी टीबी की चपेट में आ चुकी हैं। टीवी के अलावा वह डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में अपने पति रोहित नाग के साथ भाग ले चुकी हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.