TCS Case Nida Khan Arrest Update: 26 मार्च को नासिक TCS में ऐसा खुलासा हुआ जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया था। बता दें कि TCS में महिला सहकर्मियों का यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था जिसमें मुख्य आरोपी निदा खान है। कंपनी ने निदा खान को सस्पेंड कर दिया है साथ ही इस मामले की SIT जांच कर रही है। अब नासिक पुलिस ने टीसीएस मामले की प्रमुख आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में ले लिया है।
निदा खान गिरफ्तार
निदा खान को पकड़ने के लिए पुलिस की कोशिश सफल हो गई है। बताया जा रहा है कि वह संभाजीनगर के कैसर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहती थी जहां माता-पिता, भाई और चाची भी रहते है। पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार करने से पहले 2 दिनों से फ्लैट पर नजर रखी थी। अब निदा खान की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां पुलिस ने रिमांड हासिल कर ली है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
निदा खान पर यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बता दें कि स्थानीय अदालत ने निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इस दौरान विशेष जांच दल (SIT) भी अदालत में मौजूद था और उसने मामले से संबंधित जानकारी न्यायाधीश के सामने पेश की है। अभियोजन पक्ष ने आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत दिए जाने का कड़ा विरोध किया।
पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। बता दें कि कुल नौ मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक मामला देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में और आठ अन्य मुंबई नाका में दर्ज किए गए हैं। निदा खान के साथ ही सफी शेख और रजा मेमन भी इस मामले में दो प्रमुख आरोपी हैं। नासिक TCS केस में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया था।
ALSO READ: बंगाल में आज होगा CM के नाम का ऐलान! BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे अमित शाह


Download Android App
Download iOS App




