Bengal CM Announcement Today: बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद अब जल्द ही शपथग्रहण की तैयारियां पूरी होने वाली है। बता दें कि बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की आग जल रही है लेकिन आज कोलकाता में सबसे अहम BJP विधायक दल की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि दोपहर में होने वाली इस बैठक में पहली बार बंगाल में BJP CM के नाम का भी ऐलान हो सकता है। सभी विधायकों के साथ पर्यवेक्षक के रूप में अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे।
विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बैठक
आज यह अहम बैठक बंगाल के कोलकाता में विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे होगी। जिसमें सभी BJP के विधायक अपने दल के नेता को चुनेंगे। बता दे कि अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक बनाया गया है और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों ही दिग्गज नेता इस बैठक में शामिल होंगे और माना ज रहा है कि नए CM के नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं 9 मई को बंगाल में शपथग्रहण का आयोजन किया जाएगा।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण
बंगाल में 9 मई को BJP का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। बता दें कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में यह आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारीयां जारी है। इस दौरान PM मोदी, कई राज्यों के BJP-NDA के CM समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि लगभग 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जाएगा और 1 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते है। शपथग्रहण समारोह में 10 हजार विशेष निमंत्रण भेजे गए है साथ ही बंगाल की संस्कृति और परंपरा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
CM रेस में किसका नाम शामिल?
चुनाव आयोग के आंकड़ो के अनुसार बंगाल की 293 सीटों पर BJP ने 207 सीट पर प्रचंड जीत हासिल की है और TMC ने 80 सीटों पर सिमट गई है। बंगाल में भगवा लहर और कमल खिलने के बाद अब CM कौन बनेगा इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। CM रेस में दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का नाम शामिल है।


Download Android App
Download iOS App




