नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने के कारण हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तेज धूप और पसीने वाली गर्मी में त्वचा का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अगर आपने इस गर्मी के मौसम में नियमित रूप से प्रतिदिन फॉलो किया, तो आपको इसके सकारात्मक प्रभाव अपनी त्वचा पर देखने को मिलेंगे।
अगर आप एक छात्र हैं या फिर काम के सिलसिले में आपको घर से बाहर जाना पड़ता है, तो इस स्थिति में त्वचा को टैनिंग, सनबर्न और रूखेपन से बचाने के लिए चेहरे के साथ हाथ-पांव पर रोजाना कम से कम एसपीएफ 30+ वाला सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही, इसे दिन भर में कम से कम 3 से 4 बार दोहराना चाहिए।
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने देना बेहद जरूरी है। इसलिए, दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। साथ ही, अपने आहार में पानी से भरपूर मौसमी फल भी शामिल करें।
भीषण गर्मी वाले मौसम में जब भी आप घर से बाहर निकलें, कोशिश करें कि आप हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि आपको गर्मी का अहसास थोड़ा कम हो। इसी के साथ घर से बाहर निकलते समय स्कार्फ, टोपी, धूप का चश्मा, या छाता का इस्तेमाल करें।
वहीं, तेज धूप, खासकर सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। इससे आपकी त्वचा काफी हद तक टैनिंग, सनबर्न और रूखेपन से बची रहेगी। हालांकि, अगर आपको धूप में टैनिंग हो जाती है तो आप एलोवेरा जेल, दही, खीरे या टमाटर के रस अपनी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
–आईएएनएस
डीके/एबीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



