Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

PM Modi ने तेजस व‍िमान से भरी उड़ान, कहा- ‘अद्भुत अनुभव’

Summary :

Tejas Fighter Jet: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लड़ाकू विमान के पायलट की वर्दी ‘जी-सूट’ पहनकर स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित तेजस विमान से उड़ान भरी और कहा कि इस अनुभव से देश की स्वदेशी क्षमताओं पर उनका भरोसा बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने लड़ाकू विमान से उड़ान भरी है। वायु सेना (Air Force) के पायलट की वर्दी पहने मोदी इन क्षणों का आनंद लेते नजर आए। PM Modi ने तेजस व‍िमान से भरी उड़ान ‘अद्भुत अनुभव, स्वदेशी क्षमताओं पर बढ़ा भरोसा’- PM Modi Air Force के…

Tejas Fighter Jet: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लड़ाकू विमान के पायलट की वर्दी ‘जी-सूट’ पहनकर स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित तेजस विमान से उड़ान भरी और कहा कि इस अनुभव से देश की स्वदेशी क्षमताओं पर उनका भरोसा बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने लड़ाकू विमान से उड़ान भरी है। वायु सेना (Air Force) के पायलट की वर्दी पहने मोदी इन क्षणों का आनंद लेते नजर आए।

  • PM Modi ने तेजस व‍िमान से भरी उड़ान
  • ‘अद्भुत अनुभव, स्वदेशी क्षमताओं पर बढ़ा भरोसा’- PM Modi
  • Air Force के पायलट की वर्दी पहने PM Modi आए नज़र

आपको बता दें कि उड़ान विमान प्रणाली परीक्षण प्रतिष्ठान से भरी गई। इसके अनुसार बेंगलुरु के आसमान में 30 मिनट की उड़ान के दौरान प्रधानमंत्री को तेजस की क्षमताओं को दिखाया गया। एविएटर चश्मा और हेलमेट पहने, उत्साहित मोदी ने कॉकपिट में पायलट के पीछे की सीट पर बैठकर उड़ान भरी और दो सीट वाले विमान से कई बार हाथ हिलाया।

PM Modi ने कहा- नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा हुई

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, ”तेजस से सफलतापूर्वक उड़ान भरी. यह अनुभव अविश्वसनीय था, जिससे हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं के प्रति मेरा विश्वास और भी बढ़ गया और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा हुई.”

इंजीनियरों और उड़ान परीक्षण दल की सराहना की- PM Modi

आपको बता दें रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ को प्रोत्साहन देने वाले मोदी ने अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के डिजाइन, विकास और उत्पादन से जुड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और उड़ान परीक्षण दल की सराहना की। आईएएफ ने कहा कि आने वाले सालों में, तेजस भारतीय वायुसेना की ओर से संचालित किया जाने वाला लड़ाकू विमानों का सबसे बड़ा बेड़ा होगा।

इंजन बनाने को लेकर HAL के साथ किया था समझौता

Tejas Fighter Jet: बता दें प्रधानमंत्री रक्षा उत्पादों के स्वदेशी उत्पादन पर जोर दे रहे हैं और इस बात पर प्रकाश डाल रहे हैं कि कैसे उनकी सरकार ने भारत में उनके विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा दिया है। कई देशों ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने में रुचि दिखाई है और अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एयरोस्पेस ने प्रधानमंत्री की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान एमके-टू-तेजस के लिए संयुक्त रूप से इंजन बनाने को लेकर एचएएल के साथ एक समझौता किया ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner