तेजस्वी यादव बिहार को शर्मिंदा कर रहे हैं: श्रेयसी सिंह

Summary :

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे बिहार को शर्मिंदा करने का काम कर रहे हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि चाहे तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी, जब भी वे बिहार या भारत से बाहर जाते हैं, तो वे बिहार और भारत को शर्मिंदा करते हैं। अगर तेजस्वी यादव सच्चे विपक्ष के नेता हैं तो वे विधानसभा से गायब क्यों हो जाते हैं। वे अपनी भूमिका क्यों नहीं निभाते। तेजस्वी यादव की बात सुनने…

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे बिहार को शर्मिंदा करने का काम कर रहे हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि चाहे तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी, जब भी वे बिहार या भारत से बाहर जाते हैं, तो वे बिहार और भारत को शर्मिंदा करते हैं। अगर तेजस्वी यादव सच्चे विपक्ष के नेता हैं तो वे विधानसभा से गायब क्यों हो जाते हैं। वे अपनी भूमिका क्यों नहीं निभाते। तेजस्वी यादव की बात सुनने से किसी को न तो कोई फायदा होने वाला है और न ही कोई नुकसान होने वाला है।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर है। क्योंकि, हाल में घटनाएं हुई हैं। लेकिन, अच्छी बात यह है कि गृह विभाग सम्राट चौधरी संभाल रहे हैं और उनके नेतृत्व में तत्परता के साथ काम किया जा रहा है। भले ही न्याय में देरी हो सकती है। लेकिन, एनडीए की सरकार में न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, ताकि समाज में एक उदाहरण पेश हो कि बुरा काम करेंगे तो अंजाम भी भुगतना होगा।

उन्होंने एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल का जिक्र करते हुए कहा कि इसे चालू कर दिया गया है। इस स्कूल के माध्यम से बच्चों के रहने और खानपान को लेकर व्यवस्था की जाएगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बिहार के वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के प्रदर्शन को लेकर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि पहले बिहार में एसोसिएशन के झगड़े की वजह से खिलाड़ियों को खामियाजा भुगतना पड़ता था। हमारी सरकार की भरपूर कोशिश है कि बिहार के बच्चे हर खेल में आगे बढ़ें। हमारी सरकार और एसोसिएशन मिलकर अच्छे स्टेडियम का निर्माण करवा रही है, राजगीर में स्टेडियम लगभर तैयार है। क्रिकेट ग्राउंड को बेहतर किया जा रहा है। मुझे लगता है कि एक मजबूत नींव बिहार में रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्टेडियम के निर्माण की डेडलाइन तय नहीं की गई है, क्योंकि कुछ ऐसे स्टेडियम भी हैं, जिनका जीर्णोद्धार की आवश्यकता है।

बिहार के अगले सीएम को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला एनडीए का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.