Telangana DGP ने लोगों से किया आग्रह, कहा- राज्य को बनाएं नशामुक्त

Summary :

नशा मुक्त राज्य बनाने को लेेकर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (Telangana DGP) रवि गुप्ता ने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। DGP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ”आइए हम सब एकजुट होकर अपने राज्य से नशे को दूर भगाएं। इस संबंध में सभी दवा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को चेतावनी दी जाती है।” उन्‍होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। आइए, नशे को दूर भगाने के लिए हाथ मिलाएं। Govt. of Telangana resolved to make Telangana, a drug-free State. Let’s all unite to drive away the drugs from the territory of our…

नशा मुक्त राज्य बनाने को लेेकर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (Telangana DGP) रवि गुप्ता ने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। DGP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ”आइए हम सब एकजुट होकर अपने राज्य से नशे को दूर भगाएं। इस संबंध में सभी दवा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को चेतावनी दी जाती है।” उन्‍होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। आइए, नशे को दूर भगाने के लिए हाथ मिलाएं।

  • नशा मुक्त राज्य बनाने को लेेकर तेलंगाना के DGP ने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया
  • आइए हम सब एकजुट होकर अपने राज्य से नशे को दूर भगाएं- DGP 
  • इस संबंध में सभी दवा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को चेतावनी दी जाती है- DGP

CM ने नशीली दवाओं के खतरे से निपटने का दिया निर्देश

राज्य सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि गुप्ता डीजीपी (पुलिस बल के प्रमुख) का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उनका तबादला कर उन्हें डीजीपी पद पर तैनात किया गया है। चुनाव आयोग द्वारा सीनियर पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार को 3 दिसंबर को राज्य कांग्रेस प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात के लिए निलंबित करने के बाद उन्हें डीजीपी का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद, रेवंत रेड्डी ने पुलिस को नशीली दवाओं के खतरे से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया था। उन्होंने अधिकारियों को नशीली दवाओं के सेवन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News