Telangana Polls: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Summary :

भाजपा ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 14 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। अंतिम सूची में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों में वरिष्ठ नेता एन रामचंद्र राव भी शामिल हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) राव को मल्काजगिरी से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में कोय्यला एमाजी (बेल्लमपल्ली), दुग्याला प्रदीप (पेद्दापल्ली), देशपांडे राजेश्वर राव (संगारेड्डी), येनुगु सुदर्शन रेड्डी (मेडचल), रवि कुमार यादव (सेरिलिंगमपल्ली), राहुल चंद्रा (नामपल्ली), के महेंद्र (चंद्रयानगुट्टा), श्री गणेश नारायण (सिकंदराबाद छावनी), कोंडा प्रशांत रेड्डी (देवरकद्रा), अनुगना रेड्डी (वानापर्थी), मेराम्मा (आलमपुर), के पुल्ला राव (नरसम्पेट)…

BJP releases fifth list of 14 candidates

भाजपा ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 14 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। अंतिम सूची में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों में वरिष्ठ नेता एन रामचंद्र राव भी शामिल हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) राव को मल्काजगिरी से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में कोय्यला एमाजी (बेल्लमपल्ली), दुग्याला प्रदीप (पेद्दापल्ली), देशपांडे राजेश्वर राव (संगारेड्डी), येनुगु सुदर्शन रेड्डी (मेडचल), रवि कुमार यादव (सेरिलिंगमपल्ली), राहुल चंद्रा (नामपल्ली), के महेंद्र (चंद्रयानगुट्टा), श्री गणेश नारायण (सिकंदराबाद छावनी), कोंडा प्रशांत रेड्डी (देवरकद्रा), अनुगना रेड्डी (वानापर्थी), मेराम्मा (आलमपुर), के पुल्ला राव (नरसम्पेट) और पेरुमरपल्ली विजया राजू (मधिरा) शामिल हैं।

8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसेना पार्टी

भाजपा सूत्रों ने कहा कि अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जनसेना पार्टी विधानसभा चुनाव में कुल 119 सीटों में से 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कल्याण की पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team