भागलपुर : लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में दस बेडों का शिशु वार्ड खोला जाएगा। इसके लिए परिसर में स्थान चिह्नित किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में इसके अलावा और कई निर्णय लिए गए। बैठक में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अशरफ रिजवी ने कहा कि सुलभ शौचालय सड़क किनारे बनाया गया है जबकि उसकी टंकी अस्पताल परिसर में बनाई गई है। वहीं सुधा डेयरी का काउंटर भी खोला गया है लेकिन अस्पताल प्रशासन को राशि नहीं दी जा रही है।
इस बाबत कब निविदा निकाली गई इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को नहीं है। बैठक में इस संबंध में जानकारी लेने की बात कही गई। हालांकि उन्होंने बैठक में बताया कि सुलभ शौचालय को बंद करने के लिए सिविल सर्जन की ओर से नगर निगम आयुक्त को पूर्व में पत्र भी लिखा गया है। आउटडोर विभाग में मरीजों को बैठने के लिए कुर्सी और परिजन के लिए शेड निर्माण करने का निर्णय लिया गया।
खासकर रात में प्रसव करवाने के लिए आए परिजन को रहने की व्यवस्था अस्पताल में नहीं है। उनके लिए व्यवस्था करने का मुद्दा भी उठाया गया। साथ ही अस्पताल परिसर में एटीएम खोलने, कैंटीन की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि मरीजों के साथ आए परिजन एटीएम से राशि की निकासी कर सकें और नाश्ता आदि के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़े। बैठक में महापौर सीमा साह, अस्पताल उपाधीक्षक डा. अशरफ रिजवी, स्वास्थ्य प्रबंधक जावेद आदि मौजूद थे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



