मंदसौर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कल मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दौरे के पहले जिले के एक गांव रुनिजा में एक अफवाह के चलते तनाव की स्थिति बन गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद गांव में पथराव और आगजनी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थितियों को नियंत्रण में ले लिया।
उज्जैन सम्भाग के पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि अफवाह फैलते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने कुछ गुमटियों को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन सम्पत्ति को त्र्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थिति नियंत्रण में है। सूत्रों ने बताया कि गोवंश की हत्या की अफवाह के बाद तनाव की शुरूआत हुई। श्री गांधी कल जिले के पिपल्या मंडी में पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए छह किसानों को श्रद्धांजलि देने और एक सभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
बता दें कि किसान आंदोलन की बरसी पर मंदसौर में 6 जून को कांग्रेस श्रद्धांजलि सभा करने जा रही है। राहुल गांधी के मंदसौर दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को अलर्ट भी जारी किया है।
आईजी मकरंद देउस्कर ने कहा कि मंदसौर में पर्याप्त फोर्स तैनात किया जा रहा है, साथ ही, सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर रास्ते में विवाद की स्थिति निर्मित होने पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



