राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के तीन अफसर पर टेरर फंडिंग के आरोप लगे है। एनआईए खुद इस मामले की जांच कर रही है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि एक आतंकी फंडिंग मामले के संबंध में 3 अधिकारियों के खिलाफ कथित रिश्वत के आरोप लगे है। इन तीन अफसरों में एक सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) रैंक का अधिकारी भी शामिल है।
अफसरों पर आतंकियों को पैसे देने के मामले में नाम नहीं घसीटने के लिए दिल्ली के एक व्यापारी को 2 करोड़ रुपये लिए ब्लैकमेल करने का आरोप है। एनआईए ने बताया कि डीआईजी रैंक के अधिकारी द्वारा आरोपों की जांच की जा रही है। इस मामले में तब तक 3 संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर्रहमान को अर्पित की श्रद्धांजलि
यह मामला मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से जुड़ा हुआ है। जानकारी अनुसार एसपी समेत एनआईए के दो जूनियर अधिकारियों ने कारोबारी के खिलाफ सर्च वॉरंट लेकर छापे मारे थे। ये जांच हाफिज सईद द्वारा चलाई जाने वाली फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन से संबंधित थे।


Download Android App
Download iOS App



