Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार शाम आतंकवादियों ने वायु सेना के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के पांच जवान घायल हो गए। वहीं, इस मामले की जानकारी अधिकारियों ने दी। जिन्हें पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।
Highlights:
- पुंछ में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान हुए घायल
- सुरनकोट के सनाई गांव में गोलीबारी की सूचना मिली
- इस हमले में तीन जवान जख्मी हुए
सुरनकोट के सनाई गांव में गोलीबारी की सूचना मिली
घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि सुरनकोट के सनाई गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है। इस विवरण से यह पता लगाने के लिए सेना और पुलिस को इलाके में भेज दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि यह हमला आज शाम सवा छह बजे कसे करीब हुआ है। साथ ही अब स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इस हमले में तीन जवान जख्मी हुए
बताया जा रहा है कि रास्ते में बक्करवाल मोहल्ला सनेई के पास आतंकियों ने हमला किया है। वहीं, इस हमले में तीन जवान जख्मी हुए हैं। इसके साथ ही तुरंत अन्य जवानों ने पोजीशन ली और फायर करना शुरू कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



