PM Modi In Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में थे। यहां पीएम मोदी ने चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही झारखंड की राजधानी रांची में उन्होंने एक रोड शो किया था जहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।
Highlights:
- पीएम मोदी ने झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए दी गुरुमंत्र
- पीएम मोदी का रांची में 6 महीने के भीतर यह दूसरा रोड शो था
- एयरपोर्ट पर जब पीएम का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे थे
पीएम मोदी का रांची में 6 महीने के भीतर यह दूसरा रोड शो था
इससे पहले झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर को उन्होंने एक रोड शो किया था। यहां पीएम मोदी ने झारखंड पहुंचते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी जीत की जड़ी-बूटी दे दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जड़ी-बूटी देते समय यह भी भरोसा दिलाया कि यह उनके चुनाव में काम आने वाला है।
एयरपोर्ट पर जब पीएम का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे थे
दरअसल, एयरपोर्ट पर जब पीएम का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे थे, तो उनके साथ बातचीत करते हुए उन्होंने अपने चुनावी अनुभव साझा किए और उन पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि चुनाव जीतने की जड़ी-बूटी क्या है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आपको ये जड़ी-बूटी काम आएगी, आप लिखकर रख लो। फिर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि हमारे यहां तो चुनाव हमेशा से एक उत्सव की तरह रहा है।
चुनाव के दिन तो हमारे यहां बड़ा त्यौहार सा वातावरण रहता है- पीएम
पीएम ने कहा कि चुनाव के दिन तो हमारे यहां बड़ा त्यौहार सा वातावरण रहता है। इस दिन जहां बूथ है, वहां नजदीक के पार्टी वर्कर जिस दिन मतदान होता है, उस दिन हमारा एक कार्यकर्ता होता है, उसके साथ और कोई कार्यकर्ता नहीं होना चाहिए। उसके साथ 30 वोटर अपने मोहल्ले से थाली बजाते, ढोल बजाते और झाल बजाते मतदान केंद्र तक जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



