नहीं बच सकेंगे आतंकी- भारतीय सेना, भारतीय सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी

Summary :

सावजियां सैक्टर में आतंकी ठिकानों पर सेना का शिकंजा

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अनंतनाग, पुंछ और बारामुला क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान में बीएसएफ और सेना की यूनिट्स भी शामिल हैं। सेना का कहना है कि आतंकवादी कहीं भी छिपे हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील में भारतीय सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सावजियां सैक्टर के छंबर किनारी क्षेत्र में शुरू किया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अनंतनाग, पुंछ, बारामुला इलाकों में सर्च अभियान छेड़ दिया है। बीएसएफ और सेना की यूनिट्स भी इस अभियान में शामिल हैं।

नहीं बच सकेंगे आतंकी- भारतीय सेना

इस सर्च ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना ने कहा कि “आतंकवादी कहीं भी छिपे हों उसे छोड़ा नहीं जायेगा। इसलिए व्यापक पैमाने पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।” रविवार की सुबह नियंत्रण रेखा से सटे छंबर किनारी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संदिग्ध तौर पर आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से ही इलाकों में सर्च अभियान चलाया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातर सर्च ऑपरेशन जारी है।

10 आतंकियों को किया था ढेर

पहलगाम हमले के बाद भागे आतंकवादियों के खिलाफ उन सभी इलाकों में ऑपरेशन जारी है, जहां-जहां आतंकियों के छिपे होने की सम्भावना है। भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के करीब 10 आतंकियों को ढेर किया गया है।

Indian security forces

पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल 2025 को, जम्मू और कश्मीर के अनन्तनाग ज़िले में पहलगाम के पास आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 मासूम पर्यटकों की जान चली गयी थी और 20 से अधिक लोग इस घटना में घायल हो गए थे। भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर अभियान शुरू किया था।

Nagpur में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM Fadnavis

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।