मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने की निर्वाचन आयोग में शिकायत

Summary :

आधार पर साफ्टवेयर से दोहरे नाम वाले मतदाता की सूची निकाली है और पुष्ठी होने के उपरांत उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

विदिशा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव शंशाक भार्गव ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर केन्द्र निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। शिकायत के साथ ही विदिशा विधानसभा क्षेत्र में करीब 21 हजार मतदाता के नाम दो स्थानों पर होने की शिकायत के साथ ही नामों की सीडीवी आयोग को दी है।

शिकायत में कहा गया है कि विदिशा विधानसभा क्षेत्र में बड़े पेमाने पर मतदाताओं के नाम दो दो स्थानों पर दर्ज है। क्षेत्र में दर्ज मतदाताओं के नाम सांची , शमशाबाद और गंजबासौदा विधानसभा क्षेत्र में भी शामिल है, इतनी बड़ी संख्या में दोहरे नाम वाले मतदाता होने से निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। किसी भी मतदाता का नाम दो मतदान केन्द्र पर दर्ज होना असंवैधानिक है।

शिकायत के बाद आयोग ने जिला प्रशासन को मतदाता सूची की जांच के निर्देश दिए है, जिसके तहत बीएलओं शिकायत में दर्शाएं गए नामों का धर धर जाकर सत्यापन कर रहे है। इस जांच की मांनिटरिंग कर रहे अधिकारी के अनुसार मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में अभी तक 500 मतदाताओं के नाम काटे जा चुके है, उन्होंने मतदाता सूची में दोहरे नाम होने की संभावना से इंकार किया है।

जिन मतदाताओं के नाम काटे गए है वह मृत या शहर छोड़ कर जा चुके है। कांग्रेस नेता शशांक भार्गव ने जनवरी में प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर साफ्टवेयर से दोहरे नाम वाले मतदाता की सूची निकाली है और पुष्ठी होने के उपरांत उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team