दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने आज स्वास्थ्य विभाग को शहर के वायु गुणवत्ता स्तर के मुताबिक एक परामर्श जारी करने को कहा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से प्रदूषण से निपटने के लिए श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना को सख्ती से लागू कराने को कहा। उपराज्यपाल ने नगर निगमों को निर्देश दिया कि वह परिवहन विभाग के साथ मिलकर सीमा से अधिक समान लादकर ले जाने वाले वाहनों का पता लगाएं और कानून के मुताबिक आवश्यक दंडात्मक कार्वाई करें। शहर में वायु प्रदूषण से निबटने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा उठाए गए कदमों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बैजल की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी जहां ये निर्देश दिए गए।
उप राज्यपाल ने वायु गुणवत्ता स्तर के आधार पर परामर्श जारी करने को कहा
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



