राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए आज कहा कि देश में इस समय ‘वन मैन’ पार्टी की सरकार चल रही है। श्री अनवर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री श्री मोदी का नाम लिये बगैर कहा कि देश में आज ‘वन मैन’ पार्टी की सरकार चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली केन्द, सरकार के करीब पांच साल के कार्यकाल में देश की जनता से सिर्फ झूठे वादे किये गये।
अच्छे दिन के वादे के साथ सत्ता में आई इस सरकार के कार्यकाल के दौरान गरीबों और किसानों के साथ अन्याय हुआ है। पूर्व सांसद ने कहा कि देश की जनता इस सरकार से उब गयी है और उसने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन राज्यों में कांग्रेस को सफलता मिली है, उसी तरह आगामी लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में विजय परचम लहरायेगी।


Download Android App
Download iOS App



