केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि मानसून के देर से आने के कारण देश में फसलों की बुवाई देरी से हुई जोकि चिंता का विषय है। अगर सूखे जैसे हालात हुए तो केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर इस स्थिति से निपटेगी। राज्य कृषि मंत्रियों के सम्मेलन में तोमर ने कहा कि मानसून के आगमन में देरी हुई है मगर सूखे के बारे में अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने कहा, “हमारे पास रिपोर्ट है कि मानसून सामान्य रहेगा। अगर बारिश कम होती है और सूखे जैसे हालात बनते हैं तो हम राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे।” उन्होंने कम बारिश के कारण खाद्यान उत्पादन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव पर भी राज्यों के साथ मिलकर काम करने का भरोसा जताया।


Download Android App
Download iOS App



