बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमों मायावती के ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर दिये गए बयान पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि जिनकी पार्टी के अन्दर ही लोकतंत्र नहीं है वहीं आज लोकतंत्र बचाने को दुहाई दे रही है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सुश्री मायावती का न जाने का तर्क झूठ का पुलिंदा है। एक राजनैतिक दल के ईवीएम हैक करने के आरोप पर जब चुनाव आयोग ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया था तो बसपा का कोई प्रतिनिधि उस बैठक में नहीं गया। इसलिए यह कहना कि यदि ईवीएम पर बैठक होती तो वह जरूर जाती, वास्तव में ढकोसला है।
श्री शुक्ल ने कहा कि एक ओर मायावती लोकतंत्र की दुहाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सर्वदलीय बैठक जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग नहीं ले रही है। आपके पास एक देश एक चुनाव से असहमति के ठोस तर्क थे तो आपको फोरम पर उनको आन रिकार्ड रखना चाहिए था।


Download Android App
Download iOS App



