प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विश्व महात्मा गांधी के बारे में जानने को उत्सुक है और इसलिए यह भारत की जिम्मेदारी बनती है कि वह दुनिया को महात्मा और उनके नजरिए की स्थायी प्रासंगिकता की याद दिलाता रहे।
उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक बैठक में यह टिप्पणी की।
बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया आज गांधी को जानने के लिए उत्सुक है और उन्हें स्वीकार करने को तैयार है। इसलिए, यह भारत की जिम्मेदारी बनती है कि वह महात्मा और उनके नजरिए की स्थायी प्रासंगिकता की याद दुनिया को दिलाता रहे।’’
मोदी ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने जीवन में गांधीवादी विचार और उनके दृष्टिकोण को आत्मसात करने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



